गुप्त द्वार: एक प्राचीन रहस्य
अद्भुत गुफा का रहस्य - Hindi Adventure Story | Stories in Hindi
भूमिका
राजस्थान के बीहड़ों में बसी एक रहस्यमयी गुफा, जो सदियों से बंद थी। कहा जाता है कि वहाँ एक गुप्त द्वार है, जो किसी और दुनिया में खुलता है। परंतु यह द्वार केवल एक 100 साल पुरानी किताब के रहस्य से ही खोला जा सकता था और।
अर्जुन, एक युवा इतिहास का, जिसे रहस्यों को सुलझाने का जुनून था, उसने अपने दादा की पुरानी डायरी में इस गुफा और किताब का जिक्र पढ़ा था। उसे यह जानने की जिज्ञासा हुई कि यह गुफा वास्तव में क्या छुपाए हुए है।
गुफा का रहस्य
अर्जुन अपने दोस्तों रवि और अनया के साथ राजस्थान पहुंचा। वहाँ के स्थानीय लोगों ने बताया कि जिसने भी इस गुफा में जाने की कोशिश की, वह वापस कभी नहीं लौटा। लेकिन अर्जुन हार मानने वालों में से नहीं था।
तीनों ने गुफा में कदम रखा। अंदर एक भूल-भुलैया जैसी संरचना थी, जहां दिशाओं का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा था। दीवारों पर अजीबोगरीब संकेत और चित्र बने हुए थे, जो किसी अनजान भाषा में थे लिखा हुआ था।
यहां एभी पढ़े - moral story in hindi
100 साल पुरानी किताब का रहस्य
अर्जुन के पास जो 100 साल पुरानी किताब थी, उसमें इन्हीं संकेतों का अनुवाद दिया गया था। किताब के अनुसार, एक विशेष चिह्न को छूने से दरवाजा खुल सकता था।
अर्जुन ने जैसे ही उस चिह्न को छुआ, पूरी गुफा गूंज उठी और अचानक दीवार खिसकने लगी। सामने एक रोशनी से चमकता द्वार खुल गया!
अद्भुत गुफा का रहस्य - Hindi Adventure Story | Stories in Hindi
दूसरी दुनिया में फंसे
जैसे ही तीनों ने उस द्वार को पार किया, वे एक अलग ही दुनिया में पहुंच गए। यह एक खूबसूरत लेकिन रहस्यमयी जगह थी, जहां विशाल पेड़, नीले रंग की नदियाँ था, और हवा में तैरते द्वीप थे। लेकिन यह जगह इतनी शांत नहीं थी जितनी दिख रही थी।
यहाँ अजीब जीव थे, जो इंसानों से नफरत करते थे। तीनों को समझ नहीं आ रहा था कि वे वापस कैसे लौटें गा।
वापसी का रास्ता
किताब में लिखा था कि द्वार सिर्फ तीन घंटे के लिए खुलता है। यदि उन्होंने सही समय पर वापसी नहीं निकला , तो वे हमेशा के लिए इस दुनिया में फंस जाएंगे।
अर्जुन ने किताब की मदद से रास्ता खोज निकाला, लेकिन रास्ते में एक बड़ा राक्षस जीव खड़ा था। उसने उनके सामने शर्त रखी – या तो तुम मेरे खेल को जीतकर दिखाओ, या यहीं रह जाओ।
अंतिम चुनौती और रहस्य का पर्दाफाश
अर्जुन ने अपनी बुद्धि से उस जीव के खेल को जीत लिया और जैसे ही वे वापस भागे, गुफा का द्वार धीरे-धीरे बंद होने ही वाला था।
आखिरी सेकंड में तीनों बाहर कूद गए और द्वार हमेशा के लिए बंद हो गया। वे समझ गए था कि कुछ रहस्य हमेशा गुप्त ही रहने चाहिए।
Share jarur kare mere dost
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please leave a comment or any suggestions